{"_id":"6ac2a1cafbeda51e600fefa7","slug":"crime-fraud-slp-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166476-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भूमि बेचने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भूमि बेचने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी
Mon, 05 Oct 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन बिस्वा जमीन के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन निवासी निशा सिंह के मुताबिक उन्होंने तीन बिस्वा जमीन खरीदने के लिए तुराबखानी, पयागीपुर निवासी मोइसार को वर्ष 2025 में अलग-अलग तारीखों में करीब 15 लाख रुपये दिए थे।
आरोप है कि निशा सिंह के बेटे ने जब जमीन लिखने या रकम लौटाने को कहा तो आरोपी ने दूसरे व्यक्ति का चेक देने का प्रयास किया। चेक लेने से इन्कार करने पर आरोपी ने जमीन का बैनामा लिखने व पैसे देने से मना कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि शनिवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)