फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cricket

एमपी ने जीती रणजी ट्रॉफी, कुवांसी में जश्न

Mon, 27 Jun 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
cricket
जीत के बाद खुशी मनाते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मध्य प्रदेश की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीत कर इतिहास रचा और इतराने का मौका सुल्तानपुर जिले के कुवांसी गांव को दे दिया। दरअसल मध्य प्रदेश की टीम में शामिल कुमार कार्तिकेय जिले के कुवांसी गांव के हैं। मध्य प्रदेश की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। मैच जीतते ही कुवांसी में गांव में मिठाइयां बांटी गईं। युवाओं ने पटाखे फोड़े। एक-दूसरे को बधाइयां दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की टीम से खेल रहे बल्दीराय क्षेत्र के कुवांसी गांव निवासी कुमार कार्तिकेय इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने छह मैचों की 11 पारियों में 32 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान एक पारी में उन्होंने 50 रन देकर छह विकेट लेने का कारनामा भी किया। वहीं, मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 128 रन देकर आठ विकेट रहा। उन्होंने 21 के औसत और 2.27 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की। बंगलुरु में हुए रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई के पांच अहम विकेट कार्तिकेय ने लिए।
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच को लेकर कुवांसी गांव में काफी उत्साह रहा। लोग टीवी पर लगातार जमे रहे। कुमार कार्तिकेय के विकेट लेने पर तालियां बजती रहीं। मध्य प्रदेश के मैच जीतते ही लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। उत्साही युवाओं ने पटाखे भी फोड़े। इस मौके पर जयेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, रंजीत सिंह, अमरेश सिंह, श्यामधर सिंह, रघुनाथ सिंह, शोभनाथ सिंह, धर्मेश सिंह, रूपेश सिंह, शुभम सिंह, शिवम सिंह समेत कई ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले, इंडियन टीम की जर्सी में देखने का सपना
कुमार कार्तिकेय के पिता श्यामनाथ सिंह पीएसी में तैनात हैं। झांसी में तैनात श्यामनाथ सिंह ने फोन पर बात करते हुए बताया कि कार्तिकेय में क्रिकेट के प्रति इतना जुनून था कि वह खाना-पीना भूल जाता था। कानपुर में तैनाती के दौरान क्रिकेट ग्राउंड पर कभी-कभी मुझे या कार्तिकेय की मम्मी को खाना लेकर जाना पड़ता था। एक स्टंप लगाकर लगातार गेंदबाजी की प्रैक्टिस करना उसकी दिनचर्या थी। उनका सपना है कि कार्तिकेय टीम इंडिया की जर्सी में देश का नेतृत्व करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed