{"_id":"c36fad20ef65bd65b3c03ae74bacc3f4","slug":"cremation-ground-worth-rs-13-lakh-to-be-constructed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लाख से सोनारा में बनेगा अंत्येष्टि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 लाख से सोनारा में बनेगा अंत्येष्टि स्थल
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 23 Aug 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार। क्षेत्र के सोनारा ग्राम पंचायत में शासन से स्वीकृत 13 लाख 23 हजार के बजट से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को जिला पंचायतराज अधिकारी ने हवन पूजन कर अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
स्थानीय विकासखंड के सोनारा गांव में शासन की तरफ से अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए 13 लाख 23 हजार रुपये का बजट जून माह में स्वीकृत हुआ था।
जमीन नहीं मिलने से श्मशान स्थल का निर्माण कार्य करीब एक माह पिछड़ गया। ग्राम प्रधान रायना बेगम की मांग पर एसडीएम जयसिंहपुर शिवबहादुर सिंह ने ग्राम सभा की जमीन को अंत्येष्टि स्थल के लिए चिह्नांकन कराया। रविवार को सोनारा गांव में कार्यक्रम आयोजित कर डीपीआरओ सर्वेश पांडेय ने हवन पूजन कर अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया। स्वच्छ भारत मिशन के अभिषेक सिंह ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो जाने पर लोगों को स्वच्छता के साथ ही अन्य समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाश कुमार मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि अंसार खां, अर्जुन प्रसाद वर्मा, दोस्त मोहम्मद, मोने पंडित, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन