{"_id":"65d4f2f48ab4ec7296021404","slug":"crash-of-bike-with-truck-kills-the-young-bike-driver-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-109994-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
अखंंडनगर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवनगर बाजार के पास मंगलवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अखंडनगर सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के देवनगर बाजार के पास मंगलवार देर शाम करीब सात बजे एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चला रहा सनी राजभर (20) व उसके पीछे बैठा रवि राजभर (18) निवासी रामपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर गंंभीर रूप से घायल हो गए। सनी की मौके पर ही मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
हादसे की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल रवि राजभर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखंडनगर रवि कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।