फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crash dug due to accident

दुर्घटना का सबब बना सड़क के किनारे खोदा गया गड्ढा

Wed, 09 Sep 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Crash dug due to accident
सुल्तानपुर। क्षेत्र के परशरामपुर बाजार में कई महीने पहले बीएसएनएल की केबल बिछाने के लिए खोदा गया गड्ढा दुर्घटना का सबब बना है। कुछ दिन पूर्व गड्ढे में गिरे एक राहगीर को स्थानीय लोगों ने किसी तरह निकालकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में बीएसएनएल की केबल बिछाने के लिए रवनिया मार्ग पर रोड के किनारे से अंडर ग्राउंड केबल डालने का काम कई महीने पहले शुरू हुआ था। इसमें रोड के किनारे जगह-जगह जंक्शन के लिए गड्ढे खोदे गए थे।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने रोड के किनारे खोदे गए गड्ढों को बंद करना मुनासिब नहीं समझा। इस तरह के दर्जन भर से अधिक गड्ढे रोड के किनारे बने हैं, जो अनहोनी का सबब बन सकते हैं। इसी तरह का एक गड्ढा परशरामपुर बाजार में भी खोदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी जिले जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के लौंदा गांव निवासी मेटी फिसल कर इसी गड्ढे में गिर गया था। उसके दोनों पैर ऊपर व सर गड्ढे में था। समय रहते पास ठेला लगाए दुकानदारों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत निगम को दी लेकिन अभी तक गड्ढे को नहीं पाटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed