फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

जिला पंचायत अध्यक्ष समेत चार आरोपियों ने किया सरेंडर

Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। बलवा, मारपीट व दलित उत्पीड़न के मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने समेत चार आरोपियों ने बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय में समर्पण कर दिया। स्पेशल जज एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनवाई के बाद चारों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह उनके पति शिव कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला देवी, समर्थक दद्दन दुबे समेत कई अन्य लोगों के साथ पांच फरवरी 2016 को धनपतगंज ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख का नामांकन दाखिल कराने गए थे। आरोप है कि यशभद्र सिंह मोनू की समर्थक दलित प्रत्याशी जानकी देवी को जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर चोटें पहुंचाई थीं। पुलिस के केस नहीं दर्ज करने पर मामला कोर्ट में पहुंचा था। कोर्ट के आदेश पर जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्दंश पर गत दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष समेत चार आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी। अंतरिम जमानत पर चल रही जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व उनके पति ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला देवी व समर्थक दद्दन दुबे ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। स्पेशल जज एमपी/ एमएलए कोर्ट पीके जयंत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत चारों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed