फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Transformer burnt out six days ago; villagers stage a sit-in protest.

Sultanpur News: ट्रांसफार्मर छह दिन से फुंका पड़ा, धरने पर बैठे ग्रामीण

Sat, 22 Aug 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt out six days ago; villagers stage a sit-in protest.
जयसिंहपुर। हांसापुर कंद्रवारे गांव में छह दिन से फुंके ट्रांसफार्मर ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली के बिना ग्रामीण परेशान हैं। शुक्रवार को भी जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यालय में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि ग्रामसभा हांसापुर कंद्रवारे का ट्रांसफार्मर छह दिन पहले फुंक गया था। बिजली ठप रहने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। खेतों की सिंचाई प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कहा कि ग्रामीण लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी जनता की परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में राकेश सिंह, कुलदीप यादव, साहिल तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed