{"_id":"693c59e16e494fe06f043294","slug":"court-arrest-warrant-against-witness-inspector-in-murder-case-upheld-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-146194-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हत्या के केस में साक्षी इंस्पेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हत्या के केस में साक्षी इंस्पेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट बरकरार
Fri, 12 Dec 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी को जलाकर मार डालने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी महंथ की गिरफ्तारी व कुर्की की कार्रवाई के लिए एसपी को निर्देशित करने के बाद भी बल्दीराय पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी है। कोर्ट ने इस मामले में गवाही के लिए गैर हाजिर इंस्पेक्टर हीरा सिंह के खिलाफ एनबीडब्ल्यू व अन्य कार्रवाई बरकरार रखते हुए दो जनवरी की तारीख तय की है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के टडरसा मजरे एंजर गांव निवासी अर्चना सिंह ने 21 सितंबर 2020 की घटना बताते हुए गांव के ही आरोपी जगबरन यादव, सुभाष सिंह, जयकरन व महंथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी का आरोप था कि आरोपियों ने उनकी पुत्री को जलाकर मार डाला। जगबरन यादव व अन्य आरोपियों की पत्रावली पृथक कर सुनवाई चल रही है, जिसमें शुक्रवार को शेष जिरह के लिए इंस्पेक्टर हीरा सिंह हाजिर नहीं हुए।