फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   courage

जयंती पर महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम को किया याद

Wed, 17 Feb 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
courage
सुल्तानपुर। महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर मंगलवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनके पराक्रम को याद किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित को सम्मानित करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जयंती पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शहर विधायक सूर्यभान सिंह ने महाराजा सुहेलदेव को महान बताया। उन्होंने अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए सरस्वती को ज्ञान की देवी बताया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि महमूद गजनवी के बाद उसके भांजे सैय्यद सलार मसूद गाजी इस्लाम के विस्तार की जिम्मेदारी ली थी लेकिन वह बहराइच में वहां के शासक महाराजा सुहेलदेव के हाथों अपनी सेना के साथ मारा गया। उन्होंने परिवार की तरह देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास की जानकारी रखने की सीख दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने भी सुहेलदेव के पराक्रम व जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राज बहादुर सिंह के पौत्र को शील्ड व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पांच को टूल किट व पांच राजमिस्त्री को भी टूल किट दी गई। अधिकारियों ने वसंत पंचमी पर लोगों को शुभकामनाएं दी। इसके पहले सभागार में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। जयंती पर विभिन्न विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता, देश भक्ति गीत का आयोजन हुआ। संचालन डीडीओ डीआर विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed