{"_id":"670c458f388b8fe7030b1548","slug":"couple-arrested-for-religious-conversion-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-120685-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धर्म परिवर्तन कराने के मामले में दंपती गिरफ्तार, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धर्म परिवर्तन कराने के मामले में दंपती गिरफ्तार, केस
Mon, 14 Oct 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। शहर से सटे कर्मयोगीनगर के एक घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराए जाने की घटना में रविवार को शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मौके से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। सिविल लाइंस निवासी सर्वेश कुमार सिंह ने कोतवाली नगर में रविवार को केस दर्ज कराया है।
आरोप है कि रविवार को शहर के पं. कर्मयोगीनगर अमहट मंडी रोड निवासी विमला मौर्या के घर पर कुछ लोगों को बुलाकर प्रार्थना सभा की आड़ में धार्मिक किताब व अंधविश्वास के तहत लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। आरोपी सनातन धर्म के विरुद्ध लोगों को भ्रमित कर उनका ईसाई धर्म में परिवर्तन करा रहे हैं। सभास्थल पर जाकर देखा तो विमला मौर्या के घर में ईसाई धर्म से संबंधित प्रतियां, छोटी तख्ती, खजड़ी मिला। ऊपर के कमरे में धर्म परिवर्तन का कार्य चल रहा था।
विरोध करने पर वहां पर मौजूद सालविन व उसकी पत्नी सैनी सालविन निवासीगण पूरे मुतईपुर दुबेपुर ने उन्हें अपने समर्थकों के साथ घेर लिया। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा को दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मौके पर पुलिस भेजी। पुलिस को देखते ही काफी लोग भाग निकले।
विज्ञापन
आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया
सीओ प्रशांत सिंह ने बताया धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। वह दोनों ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करके वहां के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा तीन, पांच व एक समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।