{"_id":"67e1b4839b8ebb433101b727","slug":"council-annual-examination-children-solved-the-questions-after-looking-at-the-copy-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-129393-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय वार्षिक परीक्षा : कॉपी देखकर बच्चों ने हल किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय वार्षिक परीक्षा : कॉपी देखकर बच्चों ने हल किए सवाल
Tue, 25 Mar 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय कुड़वार में परीक्षा देते समय आपस में बातचीत करते बच्चे।
सुल्तानपुर। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन अव्यवस्था हावी रही और महज कोरम पूरा किया गया। प्राथमिक स्कूलों में टाट-पट्टी पर बैठे बच्चे आपस में उत्तर पूछते दिखे और एक-दूसरे की कॉपियों को देखकर सवाल हल किए। कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगे शिक्षक कमरे के बाहर बातों में मशगूल दिखे।
जिले के 2064 परिषदीय स्कूलों में परीक्षा हुई। कक्षा दो से पांच तक नामांकित 1,14,918 के सापेक्ष 1,14,463 बच्चों ने परीक्षा दी। इसी तरह कक्षा छह से आठ तक पंजीकृत 73,917 के सापेक्ष 73,521 बच्चों ने परीक्षा दी। बीएसए कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
हालांकि, यह कंट्रोल रूम केवल कागजी ही दिखा। यहां निगरानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। एसआरजी सत्यदेव पांडेय व सुनील सिंह को कंट्रोल रूम का दायित्व दिया गया है।