{"_id":"6834b633d91dbbd5ab020f44","slug":"corruption-in-construction-broken-roads-are-revealing-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-133775-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: निर्माण में भ्रष्टाचार का घोल, टूटी सड़कें खोल रहीं पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: निर्माण में भ्रष्टाचार का घोल, टूटी सड़कें खोल रहीं पोल
Tue, 27 May 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 27 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकला के अमरेमऊ में उखड़ी सड़क की गिट्टियां।
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। क्षेत्र की दो सड़कें निर्माण के कुछ ही दिनों में खराब होने लगी हैं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता व मानकों की किस प्रकार धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, इन सड़कों का हाल महज बानगी भर हैं। सड़कें पहली बारिश का दबाव भी नहीं झेल सकीं। जगह-जगह से उखड़ने लगीं। ग्रामीणों की शिकायत पर एक सड़क की मरम्मत भी कराई गई है। दूसरी सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी और चटक गई।
दो घंटे की बारिश भी नहीं झेल सकी 10 करोड़ से बनी सड़क
प्रतापपुर गेट से रवनिया चौराहे तक ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ बनाई गई सड़क बृहस्पतिवार सुबह हुई दो घंटे की बारिश भी नहीं झेल सकी। कटघर पूरे चौहान के पास सड़क में दरारें आ गई हैं। इस सड़क की लंबाई 9.44 किमी है। इसके निर्माण पर 10 करोड़ 31 लाख रुपये खर्च हुए हैं। सड़क का निर्माण इसी वर्ष फरवरी में पूरा हुआ था।
तीन महीने के भीतर सड़क में आईं दरारें निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि सड़क टूटने की जानकारी नहीं है। टूटी सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
10 दिनों में उखड़ने लगीं सड़क की गिट्टियां
गंगापुर तिराहे से दशगर पारा तिराहे तक लोक निर्माण विभाग से बन रही सड़क निर्माण के बाद पहली बारिश में ही टूटने लगी है। निर्माण कार्य के करीब 10 दिन में ही सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। इस सड़क की लंबाई करीब नौ किमी है, जिसके निर्माण पर ठीकठाक बजट खर्च किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में पहली बारिश में ही सड़क की गिट्टियां उखड़ना कई सवाल खड़े कर रहा है।
सड़क का निर्माण मार्च में शुरू कर डामरीकरण किया गया। बीते 18 अप्रैल को नारायणपुर नागनाथपुर में सड़क की गिट्टियां उखड़ गई थीं। उसके 10 दिन बाद अमरेमऊ, गंगापुर, अमनाइकपुर, बांगर कला में सड़क की गिट्टियां उखड़ गई थीं। अब पहली बारिश में जगह-जगह सड़क की गिट्टियों उखड़ रही हैं।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अतुल वर्मा ने बताया कि जल्द ही टूटी सड़क को ठीक किया जाएगा।