फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   corona ward

अलग वार्ड में रखे जाएंगे विदेश से आने वाले कोरोना मरीज

Tue, 04 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona ward
सुल्तानपुर। विदेशों से आने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अलग वार्ड में रखा जाएगा। मंगलवार को डीएम ने अमहट स्थित ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा और तैयारियां जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने जांच व एहतियात पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन

एक साथ छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट को लेकर सतर्क हो गया है। मंगलवार को डीएम रवीश गुप्ता ने डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र के साथ अमहट स्थित ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की भर्ती से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बेडों की संख्या, ऑक्सीजन आपूर्ति, पाइप लाइन से बेड पर ऑक्सीजन कनेक्शन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने दवाओं व अन्य जानकारी लेते हुए सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने सीएमओ को विदेशों से आने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अलग वार्ड में रखने का निर्देश दिया। इसके पीछे ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट को लेकर सावधानी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed