{"_id":"606df70f8ebc3e58fe369a83","slug":"corona-sultanpur-news-lko573156932","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना बेकाबू, 69 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना बेकाबू, 69 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोरोना की दूसरी लहर जिले में बेकाबू हो गई है। बुधवार को जिले में सर्वाधिक 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन के साथ ही एल-टू हॉस्पिटल अमहट में भर्ती करना शुरू कर दिया है। संक्रमण के फैलाव को देखते हुए डीएम और एसपी ने लोगों से मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लखनऊ भेजे गए सैंपल की आरटीपीसीआर जांच में बुधवार को 61 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि जिले में कराए गए एंटीजन टेस्ट में आठ लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीज अलग-अलग क्षेत्रों के हैं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मरीजों को उनके स्वास्थ्य के हिसाब से होम आइसोलेशन व एल टू हॉस्पिटल में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि एल-टू हॉस्पिटल से 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सीएमओ ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने सड़कों पर उतर कर लोगों को मास्क पहने की अपील की।