फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   corona positive

दंपती समेत छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona positive
सुल्तानपुर। लंबे समय के बाद जिले में एक साथ छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लखनऊ से सोमवार की रात जिले में पहुंची आरटीपीसीआर की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। पीड़ित लोगों में दंपती को होम क्वारंटीन किया गया है जबकि मां व बेटा कोलकाता चले गए हैं। एक युवक लखनऊ में उपचार करा रहा है और एक का पता ही नहीं चल रहा है। एक साथ छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि शहर के शाहगंज इलाके में एक परिवार में कोलकाता में रहने वाली उनकी बहन और भांजा आए थे। सर्दी व जुकाम की शिकायत होने पर एक जनवरी को कोलकाता जाने से पहले मां और बेटे ने आरटीपीसीआर की जांच कराई थी। सोमवार की रात में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मौजूदा समय में मां और बेटा कोलकाता में हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। जिले के ही एक युवक ने लखनऊ में अपनी जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बल्दीराय क्षेत्र के मेघमऊ गांव के रहने वाले दंपती 21 दिसंबर को गुजरात गए थे। 29 दिसंबर को दंपती घर पहुंचे तो उन्हें खांसी और जुकाम की शिकायत हुई।
विज्ञापन

तकलीफ ज्यादा बढ़ने पर दंपती तीन जनवरी को लखनऊ में एक निजी चिकित्सक के पास गए, जहां उनकी आरटीपीसीआर जांच हुई थी। दंपती कोरोना पॉजिटिव हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार की रात मिली है। दंपती को उनके आवास पर ही होम क्वारंटीन किया गया है। एक अन्य युवक शहर का रहने वाला है, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी तलाश में लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में छह पॉजिटिव लोगों में से मात्र तीन लोग ही जिले में मौजूद हैं। एक का लखनऊ में उपचार चल रहा है और कोलकाता गए मां और बेटे भी वहीं घर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed