{"_id":"5f1474628ebc3e6399710b98","slug":"corona-patient-in-sultanpur-sultanpur-news-lko5314992194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय परामर्शदाता व उनकी पत्नी समेत सात पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय परामर्शदाता व उनकी पत्नी समेत सात पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को तहसील सदर के आवासीय परिसर में रहने वाले एक वित्तीय परामर्शदाता व उनकी शिक्षिका पत्नी समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कैंप वन भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 15 जुलाई को 350 सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजे गए थे। इसकी रविवार को आई रिपोर्ट में 344 निगेटिव व छह पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें तहसील सदर के आवासीय कॉलोनी में निवास करने वाले जिला पंचायतराज विभाग के एक वित्तीय परामर्शदाता व उनकी शिक्षिका पत्नी संक्रमित पाई गई हैं।
कूरेभार के पास अरवल कीरी में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कैंप कार्यालय-1 में कार्यरत एक कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। कर्मी पूर्व में पॉजिटिव पाए गए कर्मियों के संपर्क में आया था। निरालानगर मोहल्ले की एक युवती भी संक्रमित पाई गई है। दोस्तपुर के कुम्हीं डड़िया निवासी एक युवती में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
चौक घंटाघर की एक महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। बताया कि पुलिस लाइंस करौंदिया निवासी एक युवक केजीएमयू में डायलिसिस कराने गया था। केजीएमयू की जांच में युवक पॉजिटिव पाया गया है। बताया कि मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है। सात और मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 367 हो गई है।