{"_id":"61eaf8e9b72e682d4952e37f","slug":"corona-cases-sultanpur-news-lko614500217","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 249 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 249 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बैंक कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बंद की गई बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की कुड़वार
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 249 नए केस मिले हैं जबकि 97 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 800 हो गई है। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।
जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना के 249 नए केस मिले हैं। संक्रमित लोगों को होम क्वांरटीन किया गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी संतोषजनक है। 24 घंटे के भीतर 97 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव सक्रिय लोगों की संख्या 800 हो गई है।
वार्ड ब्वॉय संक्रमित, धम्मौर पीएचसी बंद
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर में वार्ड ब्वॉय वीरेंद्र कुमार तिवारी की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शुक्रवार को बंद कर दिया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि वार्ड ब्वॉय के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। अन्य स्टाफ को अपनी जांच कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बंद रहा बैंक
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा कुड़वार में बैंक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने पर शुक्रवार को बैंक में लेन-देन दिन भर ठप रहा। बैंक की सफाई कराकर उसे सैनिटाइज किया गया। बैंक बंद होने की वजह से दिन भर लोग पहुंचते रहे लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा।