{"_id":"67a10e879603cc080c041294","slug":"cooperative-sugar-mill-did-not-run-even-for-the-second-day-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-126679-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दूसरे दिन भी नहीं चली सहकारी चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दूसरे दिन भी नहीं चली सहकारी चीनी मिल
Tue, 04 Feb 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल के यार्ड में खड़ीं गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां। -संवाद
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल अभी तक चालू नहीं हो सकी। इससे गन्ना किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
रविवार देर शाम बाॅयलर की ट्यूब लीक होने से चीनी मिल को बंद करना पड़ा था। सोनारा गांव निवासी किसान राम सिंह पटेल ने बताया कि शनिवार सुबह मिल पर गन्ना लेकर आए थे। तब से अभी तक गन्ने की तौल नही हुई है। मिल में आई खराबी से काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
कटका खानपुर गांव निवासी किसान गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे से गन्ने की तौल के इंतजार में लगे हैं लेकिन तौल नहीं हुई। महमूदपुर गांव निवासी किसान राम अनुज सिंह ने बताया कि रविवार सुबह आए थे। मिल में आई खराबी से अभी तक गन्ने की तौल नहीं हुई।
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बाॅयलर की लीक हुई ट्यूब को ठीक कराने का काम किया जा रहा है। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मी मरम्मत करने में लगे हुए हैं। लीक हुई ट्यूब की मरम्मत का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।