फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Construction of Golaghat bridge will start from today, hope to get relief from jam

Sultanpur News: खत्म होगा जाम, आज से शुरू होगा गोलाघाट पुल का निर्माण

Thu, 30 Oct 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 30 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Construction of Golaghat bridge will start from today, hope to get relief from jam
गोमती नदी के गोलाघाट पुल के लिए चयनित स्थल।   - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर। शहर से गुजरी गोमती नदी के गोलाघाट पर शुक्रवार से पुल का निर्माण शुरू होगा। 37.63 करोड़ रुपये से स्वीकृत पुल के निर्माण की शुरुआत भाजपा विधायक विनोद सिंह भूमि पूजन करके करेंगे। इसके बनने से गोलाघाट पर जाम की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन

गोलाघाट के संचालित पुल पर जाम की समस्या को देखते हुए सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय और सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने शासन से मांग की थी। डीएम के निर्देश पर सेतु निगम ने सर्वे के बाद प्रस्ताव भेजा था। शासन ने पुराने पुल के बगल नए पुल के निर्माण की मंजूरी देते हुए 37.63 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया व मानचित्र स्वीकृत होने के बाद सेतु निगम शुक्रवार से पुल का निर्माण शुरू कराएगा।
विज्ञापन

विधायक विनोद सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के लिए दोपहर 12 बजे भूमि पूजन होगा। सेतु निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर की तरफ वाले हिस्से में भूमि पूजन का आयोजन किया गया है। पुल निर्माण होने से शहर के गोलाघाट पर होने वाली जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। अभी पुल पर रोज जाम लग रहा है। एक पुल से लोग शहर में प्रवेश व दूसरे पुल से शहर से बाहर निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed