फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congressmen going to meet Railway General Manager clash with RPF

रेलवे महाप्रबंधक से मिलने जा रहे कांग्रेसियों की आरपीएफ से झड़प

Tue, 03 Dec 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Congressmen going to meet Railway General Manager clash with RPF
सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को रोकने पर आरपीएफ से उनकी झड़प हो गई। आरपीएफ ने हल्का बल का प्रयोग कर किया, जिसमें कुछ कांग्रेसी घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान प्लेटफार्म दो पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से नाराज कांग्रेसियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर धरना शुरू कर दिया। बाद में जीआरपी व आरपीएफ के मान-मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह स्पेशल ट्रेन से स्थानीय स्टेशन यार्ड पहुंचे। दोपहर प्लेटफार्म नंबर चार का निरीक्षण करने जाते समय कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम से मिलने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर दो से सीढ़ियां चढ़ते समय कांग्रेसियों को आरपीएफ के जवानों ने रोकने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर आरपीएफ के जवान हरकत में आ गए। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
इस बीच आरपीएफ ने हल्का बल कर दिया, जिसमें कुछ कांग्रेसियों को चोटें भी आईं। दोनों पक्षों के बीच झड़प से प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद भी किसी तरह से निकलकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने संगठन के कुछ पदाधिकारियों के साथ जीएम को प्लेटफार्म नंबर चार पर जाकर छह सूत्री ज्ञापन दिया।

जीएम को ज्ञापन देने के बाद कांग्रेसियों ने आरपीएफ की कार्रवाई के विरोध में प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जीआरपी व आरपीएफ की ओर से मान-मनौव्वल के बाद मामला शांत हो सका। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा रीतेश सिंह रजवाड़ा, तेज बहादुर पाठक समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed