फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congress holds candle march in protest against paper leak and lathi-charge

Sultanpur News: पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

Sun, 26 Jul 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress holds candle march in protest against paper leak and lathi-charge
सुल्तानपुर। नीट प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी ने कैंडल मार्च निकाला। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भी था। मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया। यह कांग्रेस कार्यालय से आंबेडकर पार्क तक पहुंचा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया। आंबेडकर पार्क में घायल छात्र-युवाओं के स्वस्थ होने और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना हुई। अभिषेक सिंह राणा ने भाजपा सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रश्नपत्र लीक को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया। राणा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं के संघर्ष की जीत कहा। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर शकील अंसारी, हरीश त्रिपाठी सहित कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed