{"_id":"61cb5d62a60ea279ab351af5","slug":"congress-celebrats-136th-establishment-day-sultanpur-news-lko610986767","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मनाया 136 वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मनाया 136 वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस झंडारोहण कर मनाया गया। साथ ही जिले के सभी ब्लॉक में मौजूद कांग्रेस पार्टी कार्यालयों पर भी झंडारोहण किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कांग्रेस की स्थापना के उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त किए।
पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण किया। कहा कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। पार्टी ने देश को अंग्रेजों के हाथों मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज हम अपनी पार्टी के 136 वर्ष के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए 137 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने ब्लॉक कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दर्जा प्राप्त मंत्री व सदर विधानसभा के पर्यवेक्षक संतोष कामरे भी शामिल हुए। इस मौके पर शहर अध्यक्ष नौशाद हुसैन, महिला अध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय, प्रवक्ता नफीस फारुखी, सेवादल शहर अध्यक्ष मानिक श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस महासचिव सुब्रत सिंह सनी, युवा अध्यक्ष वरुण मिश्र, कोषाध्यक्ष योगेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य निकलेश सरोज समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।