{"_id":"f0ab14c488061370ecac141260ff4299","slug":"congress-celebrates-sonia-gandhi-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया का जन्म दिन
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन बुधवार को जिले में मनाया गया। कांग्रेसियों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष केके मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष हाजी मो. जमा खां, रामनाथ तिवारी, विष्णुप्रकाश तिवारी, वरुण मिश्र, विजय श्रीवास्तव, रणजीत सलूजा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश सचिव मकसूद आलम की अगुवाई में शहर से सटे गालिब शहीद गांव में आयोजित कार्यक्रम में सोनिया गांधी का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष राधेरमण मिश्र वैद्य की अगुवाई में शाहगंज चौराहे के पास सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया गया।
विज्ञापन
बल्दीराय ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी, अंकित शुक्ल समेत कई लोग मौजूद रहे। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गोलाघाट में सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे। युवक कांग्रेस ने दरियापुर की दलित बस्ती में केक काटकर सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राहुल त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।