फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Confidence of Indians increased in Modi government: Keshav

मोदी सरकार में बढ़ा भारतीयों का आत्मविश्वास: केशव

Wed, 08 Jun 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Confidence of Indians increased in Modi government: Keshav
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल में भारत और भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ा है। पहले लोग मानते थे कि अमेरिका, चाइना या पश्चिमी देश ही कुछ नया कर सकते हैं लेकिन केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद दुनिया ये मानने लगी है कि नया करने की क्षमता सिर्फ भारत में है। हाल ही में जापान में दुनिया के शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष पीछे व पीएम मोदी आगे चल रहे थे। ये बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास के बहाने पूर्व की कांग्रेस व सपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि जातिवाद व भेदभाव से कार्य करने वाली ये सरकारें देश और प्रदेश से विदा हो चुकी हैं। पहले कांग्रेस की सरकार में एक प्रधानमंत्री खुलेआम कहा करते थे कि सरकार से एक रुपये भेजने पर ग्रामीणों को सिर्फ 15 पैसे मिल पाते हैं। अब मोदी और योगी सरकार में पूरा का पूरा पैसा लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे पहुंच रहा है।
विज्ञापन

देश में मोदी सरकार आने के बाद 48 करोड़ बैंक खाते खुले। बैंक खातों में दो लाख करोड़ रुपये भेजे गये। कांग्रेस, सपा व बसपा की सरकार होती तो लाभार्थियों के खाते में सिर्फ 30 हजार करोड़ रुपये ही पहुंच पाते। बाकी एक लाख 70 हजार करोड़ इन लोगों के खाते में पहुंच जाते। पूर्व में लगता था कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार है तो अमेठी व रायबरेली का विकास हुआ होगा लेकिन वहां तो अब विकास हो रहा है, क्योंकि भाजपा जातिवाद व भेदभाव की बात नहीं विकासवाद व भ्रष्टाचार मुक्त विकास की बात करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार होती तो सैफई का विकास होता। भाजपा सरकार गरीबों का विकास कर रही है तो इन लोगों को दर्द हो रहा है। तीन तलाक की व्यवस्था खत्म करने व अवैध कब्जे हटाने पर विरोधी नाराज हो रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बड़े अवैध कब्जेदारों पर बुलडोजर चल रहा है और चलेगा लेकिन गरीब लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था से बख्शा जाएगा। सरकार ने दूसरों को परेशान करने वाले 1,450 कानूनों को रद्द कर दिया।
उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश हार का चौका लगा चुके हैं। सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पहले लोग कहते थे कि ये देश की बड़ी समस्या है। इसे हल नहीं किया जा सकता लेकिन 2014 में केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद लोग ‘मोदी है तो मुमकिन है’ कहने लगे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल में भारत और भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ा है। पहले लोग मानते थे कि अमेरिका, चाइना या पश्चिमी देश ही कुछ नया कर सकते हैं लेकिन केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद दुनिया के लोग ये मानने लगे हैं कि सिर्फ भारत ही नया कर सकता है। केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में मोदी की जापान यात्रा का उदाहरण दिया। कहा कि जापान की बैठक में दुनिया के शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष पीछे व पीएम मोदी आगे चल रहे थे।
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, हर घर जल, उज्ज्वला योजना समेत अन्य योजनाएं गिनाते हुए डिप्टी सीएम ने इन्हें गरीबों के लिए समर्पित बताया। देश की मजबूती का हवाला देते हुए कहा कि कोरोना काल में भारत का निर्यात बढ़ा है। साथ ही काशी, मथुरा व अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, एक जनपद एक उत्पाद, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों/पात्रों को प्रमाणपत्र दिया। बैंक संबंधित योजनाओं के चेक वितरित किए। आवास के लाभार्थियों को चाबी दी। बीसी सखी को उपकरण दिए। उन्होंने प्रदेश में स्वरोजगार करके पहला स्थान पाने वाली बीसी सखी प्रियंका मौर्या की सराहना की।
इससे पहले पुलिस लाइंस ग्राउंड में सवा 11 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, विधायक विनोद सिंह, राजप्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा व राजेश गौतम, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, किन्नर बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, बबिता जायसवाल, विजय सिंह रघुवंशी, अरुण द्विवेदी समेत अन्य ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने उन्हें बुुुके भेंट किया। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद डिप्टी सीएम करीब साढ़े 12 बजे वाराणसी रवाना हो गये।

पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालों को प्रतीक चिह्न व गमछा देकर सम्मानित किया। नृत्य कला में अनन्या श्रीवास्तव, हाल ही में आईएएस में चयनित अरीबा नोमान, समाजसेवा में आशुतोष श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, शिक्षा के क्षेत्र में मुनेंद्र मिश्र को सम्मानित किया। अमीना बानो को खेल रत्न, निरुपमा श्रीवास्तव, रीतेश सिंह रजवाड़ा, डॉ. एएन सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, शिवम सिंह समेत अन्य को भी डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed