{"_id":"62a7818e536475716c256462","slug":"computer-sultanpur-news-lko6350593171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर सीखेंगे माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर सीखेंगे माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को कंप्यूटर सीखने की सुविधा दी जाएगी। शासन के निर्देश पर सभी राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर लगाए जाएंगे।
जिले में 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 58 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय व 248 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर विषय पढ़ाया जाता है लेकिन अधिकांश में बच्चों के सीखने के लिए कंप्यूटर लैब उपलब्ध नहीं है। शासन ने सभी विद्यालयों में कंप्यूटर सिस्टम लगाने का निर्देश दिया है। राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कितने में कंप्यूटर की व्यवस्था संचालित है, उसका ब्योरा देने को कहा है। कंप्यूटर लगाने का स्रोत जैसे विद्यालय फंड, सांसद, विधायक निधि अथवा अन्य विभागीय योजना का विवरण मांगा गया है। कितने विद्यालयों में कंप्यूटर नहीं लगे हैं और कितने विद्यालय ऐसे हैं, जिसमें कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। इसकी सूचना भी मंगाई गई है। शासन ने शैक्षिक सत्र 2022-23 से कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य रूप से संचालित करने का निर्देश दिया है। कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होने के बाद इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर लैब की व्यवस्था करनी होगी। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने बताया कि कंप्यूटर लगने से विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा होगी।