{"_id":"604b96bc8ebc3ecad70797dc","slug":"complaint-of-food-department-officials-with-dm-sultanpur-news-lko569221537","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से की खाद्य विभाग के अधिकारियों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से की खाद्य विभाग के अधिकारियों की शिकायत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी की अगुवाई में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीएम से रवीश गुप्ता से मुलाकात की।
व्यापारी नेता के मुताबिक बाजारों के भ्रमण के दौरान व्यापारियों ने बताया कि छोटे लाइसेंस जिसकी फीस 110 रुपये निर्धारित है, उसे बनाने के लिए फूड विभाग के अधिकारी अपने प्राइवेट व्यक्तियों को भेजकर ढाई से तीन रुपये अधिक वसूल रहे हैं।
बड़ा लाइसेंस जिसकी फीस 2000 है, इसके लिए पांच से सात हजार रुपये वसूला जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि सप्ताह में एक दिन प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी की देखरेख में फूड लाइसेंस जारी करने के लिए कैंप लगाया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने एडीएम को तहसीलों में लाइसेंस के लिए कैंप लगवाने और जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अजय जायसवाल, संजय गुप्ता, संपूर्णानंद, मुकेश, अजय आदि मौजूद रहे।