{"_id":"6754997253da0fdfea0d6e44","slug":"complainant-standing-since-1000-dm-and-sp-came-at-1200-noon-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-123504-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"10:00 बजे से खड़े फरियादी, दोपहर 12:00 बजे आए डीएम व एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10:00 बजे से खड़े फरियादी, दोपहर 12:00 बजे आए डीएम व एसपी
Sun, 08 Dec 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में पहुंचे फरियादी
सुल्तानपुर। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को फरियादियों की भारी भीड़ रही। सदर समेत अन्य तहसीलों से लोग फरियाद लेकर पहुंचे। ज्यादातर फरियादियों का आरोप था कि तहसील स्तर पर सही सुनवाई नहीं होती, इसलिए जिला मुख्यालय पर आना पड़ता है।
कुछ ने अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया। दोपहर 12:01 बजे डीएम और एसपी एक ही गाड़ी में तहसील सभागार पहुंचे तो शिकायतकर्ताओं की लंबी कतार लग गई। दोनों ने 01:30 तक सुनवाई की। इस दौरान 139 शिकायतों को सुना और सात का निस्तारण मौके पर किया।
केस एक
बिना डीएम-एसपी से मिले हम नहीं जाएंगे
समय: 11:05 बजे
सदर तहसील परिसर में एसडीएम विपिन द्विवेदी व सीओ प्रशांत सिंह जन सुनवाई कर रहे थे। बाहर फरियादियों की भीड़ डीएम-एसपी के इंतजार में खड़ी थी। कुछ लोग बेंच पर तो कुछ लोग बाहर फर्श पर बैठकर अफसरों की गाड़ी को निहार रहे थे। एसडीएम को शिकायत सुनाकर आई बालमपुर की धनपती ने बताया कि जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। तीन बार शिकायत की है, साहब मुझे ही समझाते हैं। जल्द कार्रवाई की बात कहकर भेज देते हैं। बिना डीएम-एसपी से मिले हम नहीं जाएंगें।
विज्ञापन
केस दो
कोई कार्रवाई नहीं हुई
समय: 11:15 बजे
कुड़वार के मोतीलाल गांव से आए श्रवण कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत में आवास अपात्रों को दिया गया है। जो पात्र हैं वे भटक रहे हैं। लाभार्थी वासदेव दूसरे गांव मडहा के निवासी हैं और वाहिदा बेगम की शादी हनुमानगंज भदैंया में हुई है। फिर भी उन्हें आवास दिया है। तीन बार शिकायत की है, कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुड़वार के ही सडांव की प्रधान पूनम पांडेय ने बताया कि उनके यहां गोमती नदी को पार करने के लिए बड़ी-बड़ी ह्यूम पाइप लगाकर पुल बनाया गया था। उस पाइप को ही लोग चोरी कर उठा ले जा रहे हैं। तीन बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
केस तीन
फरियाद करते-करते थक चुका हूं
समय: दोपहर 12:01 बजे
तहसील सभागार में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना और एसपी सोमेन बर्मा पहुंचे और जनसुनवाई शुरू की। एक-एक कर फरियादी अंदर भेजे जाते। भीड़ में धक्कामुक्की भी हुई। धम्मौर थानाक्षेत्र के निगोलिया से आए बजरंगी कतार में खड़े थे, वे अफसरों की कार्यशैली से काफी आहत नजर आए। बताया कि मकान के सामने से रास्ता है। वहां विपक्षी ने जानवर बांधकर और नींव खोदकर रास्ता बंद कर दिया है। तीन साल से वह डीएम-एसपी और सीएम तक से शिकायत कर चुके हैं। अब आखिरी बार डीएम से शिकायत करेंगें, कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में धरने पर बैठ जाएंगे। फरियाद करते-करते थक चुका हूं।
केस चार
समय: दोपहर 01:30 बजे
जनसुनवाई समाप्त कर डीएम और एसपी बाहर निकल गए। फरियादियों की भीड़ लगभग खत्म हो चुकी थी। डीएम और एसपी ने अपने सामने 139 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की और उनमें से सात का मौके पर निस्तारण कराया। बाकी शिकायतों को एक हफ्ते में शिकायतों को निस्तारित करने का भरोसा दिलाया।
राजस्व व पुलिस के मामले ज्यादा आए थे। संबंधित अधिकारियों को एक हफ्ते में शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया है। उनकी समीक्षा की जाएगी, निस्तारण गुणवत्तापूर्ण न मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।- कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी सुल्तानपुर।