{"_id":"6793e41d41b6839ba6092dba","slug":"comment-on-senior-leader-like-mulayam-is-not-appropriate-omprakash-rajbhar-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126201-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम जैसे वरिष्ठ नेता पर टिप्पणी उचित नहीं : ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम जैसे वरिष्ठ नेता पर टिप्पणी उचित नहीं : ओमप्रकाश राजभर
Sat, 25 Jan 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने महाकुंभ पर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि विपक्ष ने पाकिस्तान का पानी पी लिया है तो उन्हें गंगाजल नहीं भाएगा। महाकुंभ सभी का है, इतने बड़े भव्य आयोजन पर ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए।
शुक्रवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेता पर टिप्पणी उचित नहीं है। हमें मर्यादा रखनी चाहिए और व्यक्ति के राजनीतिक कद का अंदाजा होना चाहिए। मंत्री ने पंचायती राज विभाग की नई पहल की जानकारी दी। साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और भूमि संबंधी दस्तावेज अब गांव स्तर पर ही जनसेवा केंद्रों से मिल सकेंगे।
लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व टूलकिट बांटे
जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व किट का वितरण किया।
विज्ञापन
जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन विभाग से पांच उद्यमियों प्रीती रावत, शिव दर्शन चौहान, सीमा, साबरीन बानो, गीता को चेक व टूलकिट, जिला पूर्ति विभाग से उज्ज्वला योजना के तीन लाभार्थियों मनीषा, कौशिल्या, हजारा बेगम को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक लाख 50 हजार रुपये प्रति समूह की दर से 311 समूहों को चार करोड़ 66 लाख 50 हजार रुपये का डेमो चेक दिया।