फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Combination drugs not to be sold from today

आज से नहीं बिकेंगी कॉम्बिनेशन दवाएं

Fri, 18 Mar 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन

सरकार से 344 कॉम्बिनेशन दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी ने सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ को प्रतिबंधित दवाओं की सूची भेजी है। शुक्रवार को विक्रेता संघ ने दवाओं की सूची जिले भर के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों तक पहुंचा दिया है।

विज्ञापन



सरकार की ओर से कॉम्बिनेशन वाली 344 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा है। उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) की ओर से  सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ को निर्देश जारी किया गया है कि सभी रिटेलर अपने-अपने होल सेलर को बैन दवाओं को तत्काल वापस कराने का प्रारंभ कर दें।
विज्ञापन


सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ के महासचिव गजनफर ने बताया कि जिले की सभी दवा विक्रेताओं को संघ ने प्रतिबंधित दवाओं की सूची मुहैया करा दी है। इसकी सूचना जिले की औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह को भी दी गई है। महासचिव ने सभी दवा विक्रेताओं से कहा है कि वे प्रतिबंधित दवाएं न बेचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed