फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cold wave

शीतलहर का प्रकोप जारी, सर्दी ने कंपाया

Mon, 03 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
cold wave
सुल्तानपुर में पड़ रहा घना कोहरा। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मौसम में आए परिवर्तन से रविवार को तीसरे दिन भी जिला शीतलहर की चपेट में रहा। शीतलहर के बीच पछुआ हवा से भीषण ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। शनिवार को मौसम साफ रहने से देर शाम से ही कोहरे ने जिले को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

कोहरे से रविवार सुबह करीब 11 बजे तक धूप का असर नहीं होने से लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर रहे। ठंड की वजह से कुछ लोग घरों में ही दुबके रहे। शीतलहर के प्रकोप से न्यूनतम पारा गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। सुबह करीब 11 बजे तक घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। घने कोहरे से दृश्यता काफी कम रही। इसे देखते हुए हल्के व भारी वाहनों ने स्ट्रीट लाइट जलाकर अपना सफर पूरा करना पड़ा। वाहनों को कोहरे में अपनी मंजिल तय करने में काफी समय लगा। दोपहर को धूप का असर होने लोग छतों पर व घर के बाहर धूप सेंकते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अभी मौसम यथावत बने रहने का अनुमान लगाया है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटकर 7.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पछुआ हवा की गति 3.6 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में हल्के बादल व कोहरे के साथ शीतलहर जारी रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed