{"_id":"67439d916b992267950b13f4","slug":"coaches-of-saryu-and-manwar-sangam-express-will-be-increased-for-maha-kumbh-mela-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-122800-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महाकुंभ मेले के लिए बढ़ाए जाएंगे सरयू व मनवर-संगम एक्सप्रेस के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महाकुंभ मेले के लिए बढ़ाए जाएंगे सरयू व मनवर-संगम एक्सप्रेस के कोच
Mon, 25 Nov 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महाकुंभ को देखते हुए रेलवे की ओर से अयोध्या-प्रयागराज रूट की सरयू एक्सप्रेस में 10 जनवरी से एक मार्च के बीच चार सामान्य श्रेणी के कोच बढ़ाए जाएंगे। प्रयागराज-बस्ती मनवर-संगम एक्सप्रेस में भी 13 जनवरी से एक मार्च के मध्य चार कोच बढ़ाने का निर्णय रेलवे की ओर से लिया गया है। इससे जिले के यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।
महाकुंभ 2025 की तैयारियों को रेलवे प्रशासन भी जुटा है। मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज संगम से मनकापुर के बीच चलने वाली सरयू अप एक्सप्रेस में चार सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़कर चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन को 10 जनवरी से 28 फरवरी के बीच चलाया जाएगा। मनकापुर से प्रयागराज संगम जाने वाली सरयू डाउन एक्सप्रेस को 11 जनवरी से एक मार्च के बीच चार अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच को जोड़कर चलाया जाएगा।
वहीं, प्रयागराज संगम से बस्ती को जाने वाली मनवर संगम अप एक्सप्रेस को 13 जनवरी से एक मार्च तक चार सामान्य श्रेणी के कोच जोड़कर चलाया जाएगा। बस्ती से प्रयागराज संगम को जाने वाली मनवर संगम डाउन एक्सप्रेस को 13 जनवरी से एक मार्च के मध्य चार अतिरिक्त कोच जोड़कर चलाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि महाकुंभ मेला 2025 के लिए प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। इसको देखते हुए अयोध्या-प्रयागराज संगम रूट की ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैंं। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।