फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Coaches' initiatives are increasing the desire to learn among players.

Sultanpur News: प्रशिक्षकों की पहल, खिलाड़ियों में बढ़ रही सीखने की ललक

Wed, 10 Dec 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Coaches' initiatives are increasing the desire to learn among players.
लंभुआ के एक निजी विद्यालय में संपर्क के दौरान ​खिलाड़ियों से वार्ता करते कोच।  - फोटो : बहराइच में सुबह के समय छाया कोहरा।
सुल्तानपुर। युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने के लिए पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यरत विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों की मेहनत रंग लाने लगी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चों में खेल के प्रति ललक बढ़ी है। कोच प्रशिक्षण के लिए विद्यालयों को चिह्नित कर रहे हैं। नए साल जनवरी से चयनित खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देने का अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस समय फुटबॉल कोच आशुतोष गुप्ता, एथलेटिक्स कोच आशा, बैडमिंटन के श्यामधर ओझा, वॉलीबॉल के प्रदीप यादव, हैंडबॉल के प्रवीन मिश्रा, स्वीमिंग के आनंद श्रीवास्तव, कुश्ती के राम नरेश व हॉकी का प्रशिक्षण क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर दे रहे हैं। ये प्रशिक्षक एक महीने से स्टेडियम में प्रशिक्षण देने के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित परिषदीय, माध्यमिक व महाविद्यालयों के अलावा ग्राम सभा में बने खेल संगठनों से संपर्क कर रहे हैं। अधिकतर निजी महाविद्यालयों के खिलाड़ी रुचि दिखा रहे हैं। अलग-अलग खेल के कोच की ओर से अब तक 50 से अधिक विद्यालयों में संपर्क किया जा चुका है। प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि विद्यालयवार खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया जा रहा है। नए साल में प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी, जहां पर स्टेडियम के कोच जाकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed