फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CM reached Suryabhan's house, paid tribute

सूर्यभान के घर पहुंचे सीएम, दी श्रद्धांजलि

Sat, 25 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
CM reached Suryabhan's house, paid tribute
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारी सुरक्षा के बीच शनिवार दोपहर बाद दिवंगत पूर्व विधायक एवं भाजपा के नेता सूर्यभान सिंह के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी थे। सीएम के आगमन के मद्देनजर शहर में पुलिस-प्रशासन सतर्क था। सुरक्षा कारणों से पुलिस लाइंस से लेकर सिविल लाइन तक दुकानें बंद करा दी गईं। आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम शुक्रवार देर रात को जारी होने के बाद प्रशासन व्यवस्था में जुट गया। रात से ही पुलिस लाइंस से लेकर सिविल लाइन तक मार्ग पर पैच लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम उतर गई। सुबह से ही डिवाइडर की मरम्मत व साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया। पुलिस लाइंस से लेकर सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक के आवास तक के मार्ग व पटरियों की सफाई के लिए जेसीबी के साथ करीब सौ मजदूरों को लगाया गया।
विज्ञापन

देखरेख व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद थे। शाम तक साफ-सफाई व होर्डिंग्स आदि हटाने का कार्य चलता रहा। सीएम की सुरक्षा में कहीं चूक न हो जाय इसके भय से पुलिस व प्रशासन ने दोपहर से पुलिस लाइंस से लेकर पूर्व विधायक के घर तक मार्ग में पड़ने वाली सभी बड़ी व छोटी दुकानों को बंद करा दिया। सड़क के दोनों तरफ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मार्गों को अपने कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे आवाजाही भी बंद करा दी गई। आवाजाही व दुकानें बंद होने से पुलिस लाइंस से लेकर सिविल लाइन तक शहर सूना हो गया। शाम करीब साढ़ेे चार बजे मुख्यमंत्री के वापस जाने के बाद लोगों को राहत मिल सकी। इसके बाद दुकानें भी खुल सकीं।
पुलिस लाइंस में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे दिवगंत पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह के सिविल लाइन स्थित आवास पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व विधायक के पुत्र रूपेश सिंह, मुकेश सिंह, उनकी मां, बड़े पिता उदयभान सिंह समेत अन्य परिवार के लोगों से मिलकर ढांढस बंधाया।
सीएम व प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार के लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों से भी उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली और आगे बढ़ने की सीख दी। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट पूर्व विधायक के परिवार के साथ रहे। सीएम व प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक के भाई इंद्रभान सिंह, विजयभान सिंह, रुद्रभान सिंह, लालभान सिंह, भतीजे रमेश प्रताप सिंह, उमेेश प्रताप सिंह, सतीश सिंह, बहन कविता से भी मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व पूर्व विधायक के दामाद अमित सिंह भी मौजूद रहे।

करीब चार बजकर 25 मिनट पर सीएम पुलिस लाइंस हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। इसके पहले हेलीपैड पर उतरने पर सीएम व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, विनोद सिंह, पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी, रणजीत कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। हेलीपैड पर डीएम रवीश गुप्ता, डीआईजी केवी सिंह व डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed