Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cleaning of six major drains of the city started

Sultanpur News: शहर के छह प्रमुख नालों की सफाई शुरू

Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of six major drains of the city started
सुल्तानपुर। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए नगर पालिका ने शहर में नाला सफाई अभियान चलाया है। इसके तहत छह प्रमुख बड़े नालों पर फोकस किया गया है। अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के साथ ही अतिरिक्त नाला सफाई गैंग लगाया गया है। इन्हें हेलमेट, बूट समेत सफाई के अन्य संसाधन नगर पालिका की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन



नगर पालिका की मंशा साकार हुई तो इस बार बारिश में नालों के आसपास रहने वाले लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए नगर पालिका ने शहर में नाला सफाई अभियान चलाया है। सफाई के लिए शहर के छह प्रमुख नालों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि शहर की आबादी करीब दो लाख है। 25 वार्डों से निकलने वाला गंदा पानी नाली के जरिये छह प्रमुख नालों से होकर गोमती नदी में जाता है। इनमें शहर के सीताकुंड वार्ड स्थित हथियानाला, सिविल लाइंस वार्ड स्थित गंदानाला, मध्य क्षेत्र में स्थित बढ़ैयावीर नाला, गभड़िया नाला, करौंदिया प्रथम व करौंदिया द्वितीय नाले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के इन छह प्रमुख नालों की सफाई के लिए बीते साल भी नगर पालिका की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया था। उसका कुछ खास असर नहीं दिखा था। पिछली बारिश में फिर नाले उफान पर आ गए थे और जलभराव हो गया था। इससे काफी समस्या उत्पन्न हुई थी।


इस बार नगर पालिका की ओर से जून में नालों के हेड से लेकर टेल प्वाइंट तक सफाई करने का बीड़ा उठाया गया है। इसके लिए नगर पालिका में 25 कर्मियों का अतिरिक्त नाला गैंग लगाया गया है। नाले की सफाई में लगे गैंग में शामिल लोगों को हेलमेट, बूट, फावड़े समेत अन्य स्वच्छता संसाधन नगर पालिका की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे।


स्वच्छता मिशन की प्रबंधक साधना सिंह ने बताया कि नाला सफाई अभियान रोज सुबह छह से दो बजे तक चलेगा। शनिवार को पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कई स्थानों पर जलभराव की समस्या का जायजा लिया।



इन वजहों से दूर नहीं हो सकी जलभराव की समस्या
शहर के प्रमुख नालों में वर्षों से जमा कचरा, सिल्ट, पॉलीथीन की वजह से जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा शहर के कई स्थानों पर कुछ लोगों ने नालों की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे नालों का दायरा सिमट गया है। ऐसे में नालों से वाटर फ्लो नहीं बन पाता है।





जनसहयोग की जरूरत
बारिश में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए शहर में नाला सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसमें जनसहयोग की जरूरत है। लोग अपने घरों का कचरा नाली में न फेंकें। इससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।
- प्रवीन अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed