{"_id":"64b6d8f97e1ed99894001ec6","slug":"classes-will-be-allotted-online-to-teachers-of-council-schools-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-601-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन आवंटित होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन आवंटित होंगी कक्षाएं
Tue, 18 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
- प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी निपुण बच्चों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को कक्षाएं अब ऑनलाइन आवंटित की जाएंगी। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल के जरिए कक्षाओं का आवंटन किया जाए।
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नया सत्र शुरू होने के साथ ही निपुण लक्ष्यों को पाने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत सभी को पोस्टर, बिग बुक्स, स्टोरी कार्ड, टीएलएम, गणित किट, विज्ञान किट आदि उपलब्ध कराई गईं हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि निर्धारित निपुण लक्ष्य पाने के लिए बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर करने के कदम उठाए जाएं। बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के तहत हर माह प्रधानाध्यापकों को प्रेरणा पोर्टल पर यह भी अपलोड करना होगा कि उनके यहां कितने बच्चे निपुण हुए। आगे का लक्ष्य भी देना होगा कि शेष बच्चे कब तक हो जाएंगे। बीएसए दीपिका चर्तुवेदी ने बताया कि विभाग के निर्देश पर शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भोजनावकाश से पूर्व कक्षाएं एक-एक घंटे तथा उसके बाद 45-45 मिनट की संचालित होती है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि 24 जुलाई तक टीचर क्लास मैपिंग का कार्य प्रेरणा पोर्टल पर पूर्ण कर लिया जाए।
अच्छे शिक्षकों की हो सकेगी पहचान
नई व्यवस्था से अच्छे शिक्षकों को पहचान मिलेगी। साथ ही अलग-अलग कक्षाओं के लिए शिक्षक निर्धारित होने से शिक्षा में गुणात्मक सुधार आएगा। - दीपिका चतुर्वेदी, बीएसए।