{"_id":"3c74dbe94b7286816fa14778e5014fd1","slug":"clark-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय अनियमितता में टंकण लिपिक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय अनियमितता में टंकण लिपिक सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। वित्तीय अनियमितता के आरोप में बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के टंकण लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए जीआईसी के प्रधानाचार्य को जांच सौंपी है। एओ की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात टंकण लिपिक रामकुमार यादव पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप थे। लेखाधिकारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि लिपिक के आरोपों की जांच में पुष्टि हुई है। बार-बार नोटिस जारी कर आरोपों का जवाब मांगा गया लेकिन लिपिक ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जय प्रकाश यादव को जांच अधिकारी बनाया गया है। रामकुमार को अपने पटल के संपूर्ण चार्ज को तत्काल लेखाकार दूधनाथ को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन