फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CJM court ordered investigation by ASP

Sultanpur News: सीजेएम कोर्ट ने एएसपी को दिए जांच के आदेश

Sun, 07 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
CJM court ordered investigation by ASP
सुल्तानपुर। दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी के बरी होने के करीब डेढ़ साल बाद युवती और आरोपी के बीच बढ़ती मुकदमेबाजी का सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने संज्ञान लिया है। सीजेएम ने युवती की तरफ से फिर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी गई अर्जी पर सुनवाई के दौरान एएसपी को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

धनपतगंज थाने के एक गांव निवासी युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ पिछली एक जुलाई की रात की घटना बताते हुए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। युवती ने मुकदमे की पुरानी रंजिश बताते हुए आरोपी पर दुष्कर्म करने, धमकी देने व अश्लील वीडियो वायरल कर देने का आरोप लगाया है। सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि वर्ष 2023 में भी युवती ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में अदालत ने उसे बरी कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच चार मुकदमे पहले दर्ज हो चुके हैं, दोनों पक्षों के बीच लगातार हो रही मुकदमेबाजी के संबंध में अदालत ने एएसपी को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed