{"_id":"84bb28cab172fc4065f75760efa167f7","slug":"city-celebrates-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न में डूबा शहर
Updated Thu, 31 Dec 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष की पूर्व संध्या पर जिले में खुशी का माहौल दिखा। बुहस्पतिवार देर शाम से ही लोग उल्लास में डूब गए। बाजार में भारी चहल-पहल दिखी। शहर के होटल, रेस्टोरेंट से लेकर हाईवे पर खुले ढाबे तक गुलजार रहे। शराब और बीयर की दुकानों पर बिक्री बढ़ गई। चौक घंटाघर इलाके में देर शाम से ही युवा डीजे की धुन पर थिरकने लगे। नए साल के स्वागत में आतिशबाजी भी हुई।
जिले में नव वर्ष 2016 का जोरदार स्वागत किया गया। न्यू इयर की पूर्व संध्या पर खुशियों भरा नजारा देखने को मिला। सभी ने जश्न की तैयारियां अपने-अपने तरीके से पहले से ही कर रखी थीं। बृहस्पतिवार मार्केट में ग्रीटिंग्स, फूल व बुके की दुकानों पर भीड़ रही। शाम होते शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न व युवाओं के थिरकने का सिलसिला शुरू हो गया। चौराहों पर डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस किया।
शहर के शाहगंज, डाकखाना चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड समेत विभिन्न मोहल्लों में तो युवाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर नववर्ष का स्वागत अपने-अपने ढंग से किया। शहर के होटलों से लेकर हाईवे पर खुले ढाबे तक पूरी रात गुलजार नजर आए। युवाओं को इंतजार था, आधी रात गुजरने का। जैसे ही रात के 12 बजे चारों तरफ पटाखों की आवाज गूंज उठी। व्हाट्स एप पर दिन से ही मैसेज आने लगे थे।
विज्ञापन
रात के 12 बजते ही नववर्ष की शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। शराब की दुकान पर भारी भीड़ जमा रही। ऐसे में शराब और बीयर की दुकानों की बन आई। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधिकारियों के वाहन रात भर शहर में दौड़ते रहे। पुलिस की गश्त सारी रात जारी रही। होटलों, शराब की दुकानों के आसपास पुलिस खास तौर पर मुस्तैद रही।
फेल रहे मोबाइल कंपनी के सर्वर
न्यू ईयर पर मोबाइल कंपनियों के सर्वर ने जवाब दे दिया। एक-दूसरे को बधाई देने के लिए फोन लगाने और बधाई संदेश देने के प्रयास में लोग लगे रहे। टैरिफों और ऑफरों का बेहतर फायदा मोबाइल उपभोक्ता न्यू ईयर पर नहीं उठा सके। मोबाइल नेट यूजरों को भी सर्वर की प्रॉब्लम से दो चार होना पड़ा।