फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children's films tickled, aroused enthusiasm

Sultanpur News: बाल फिल्मों ने गुदगुदाया, उत्साह जगाया

Tue, 18 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Children's films tickled, aroused enthusiasm
-अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भदैंया ब्लॉक के तीन स्कूलों में आयोजन
विज्ञापन

सही जवाब देने वाले बच्चे पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी
भदैंया(सुल्तानपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को भदैंया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामपुर हनुमानगंज, ब्लाॅक संसाधन केंद्र स्थित जूनियर विद्यालय अभियाकला और प्राथमिक स्कूल बेलासदा में बाल फिल्म दिखाई गई। बच्चों व अध्यापकों में काफी उत्साह दिखा। स्कूलों के बच्चों व अध्यापकों के साथ ही अभिभावकों ने अमर उजाला की पहल की प्रशंसा कर इसे अच्छा कदम बताया। फिल्म पर आधारित प्रश्न का सही उत्तर देने वाले तीन-तीन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

भदैंया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर हनुमानगंज में सुबह 8.30 बजे अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाल फिल्म मेला शुरू हुआ। स्कूल के 85 बच्चों ने फिल्म अनोखा छाता देखा। छात्र-छात्राओं ने बड़े मन से फिल्म देखी। फिल्म के समापन पर छात्रों से अमर उजाला की टीम ने सवाल किए। सही उत्तर देने वाली कक्षा चार की छात्रा वैष्णवी, जोया बानो व कक्षा पांच की मरियम को प्रधानाध्यापिका विनीता कुमारी ने पुस्तक देकर पुरस्कृत किया। प्रधान सूरज सिंह ने प्रधानाध्यापिका विनीता को अमर उजाला की वार्षिकी भेंटकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधान सूरज सिंह, सहायक अध्यापिका प्रियंका शर्मा, रीना बरनवाल, रश्मि सिंह, रीता रजक व सीमा सिंह मौजूद रहीं। ब्लॉक संसाधन केंद्र भदैंया स्थित जूनियर हाईस्कूल अभियाकला में दूसरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पकड़ा गया फिल्म को 154 छात्रों ने बड़े उत्साह से देखा। फिल्म में बंदर की चहल कदमी ने छात्रों के साथ अध्यापकों को भी खूब हंसाया। छात्रों के साथ ग्राम प्रधान अभियाकला भुलेश्वर सरोज, प्रधानाध्यापक कलहूपाल, विपिन कुमार, श्यामलाल, राम मिलन, वर्षा, कीर्तिलता, इंदरा देवी, शीला रानी, नीलम, प्रीति और सुमन ने भी ध्यानपूर्वक फिल्म देखी। फिल्म पर आधारित प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा दीपिका यादव, कक्षा आठ की छात्रा अपर्णा त्रिपाठी व कक्षा सात के सुधांशु पांडेय ने सही जवाब देकर पुरस्कार जीता। छात्रों को प्रधानाध्यापक कलहूपाल व ग्राम प्रधान भुलेश्वर सरोज ने पुरस्कृत किया। इसके बाद बेलासदा प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 40 से अधिक छात्रों को जादुई पतीला फिल्म दिखाई गई। फिल्म पर आधारित सवालों का सही जवाब कक्षा पांच की अंजली, कक्षा पांच के छात्र आलोक व कक्षा पांच के ही आदित्य ने दिया है। सही जबाव देने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक रामचंदर सिंह ने पुरस्कार दिया है। प्रधानाध्यापक रामचंदर सिंह को अमर उजाला की वार्षिकी भेंटकर पुरस्कृत किया गया। इस माैके पर सहायक अध्यापिका सुमन लता, विजय लक्ष्मी, शिक्षामित्र पूनम मिश्रा और श्यामकली ने विजयी छात्रों को उपहार स्वरूप पुस्तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed