{"_id":"64b831502119e2a98709a244","slug":"children-saw-the-live-program-of-chief-minister-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-646-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्कूल में बच्चों ने देखा मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्कूल में बच्चों ने देखा मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम
विज्ञापन
दुबेपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते अधिकारी व बच्चे।
सुल्तानपुर। परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी से 12 सौ रुपये भेजे जाने के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के ब्लाक संसाधन केंद्रों एवं विद्यालयों में हुआ।
बीआरसी दूबेपुर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभिभावकों के खाते में भेजी गई इस धनराशि से बच्चों के लिए दो जोड़ी यूनीफार्म, स्वेटर, जूता, मोजा, स्कूल बैग और स्टेशनरी की खरीद का कार्य हो सकेगा। बताया कि योगी सरकार बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षण कार्य मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है। ताकि पढ़ने लिखने के बाद उनका भविष्य बेहतर बन सके।
बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में 1,83,323 स्कूली बच्चों के अभिभावकों के खाते में यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। कार्यक्रम में बीईओ दूबेपुर बल्देव प्रसाद यादव, डीसी एमडीएम संदीप यादव, डीसी प्रशिक्षण अपेक्षा त्रिपाठी, डीसी बालिका शिक्षा धर्मेश कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।