फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children learned not to do wrong from the film

Sultanpur News: फिल्म से बच्चों को मिली गलत काम न करने की सीख

Thu, 20 Jul 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Children learned not to do wrong from the film
दूबेपुर के भाईं प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को सम्मानित करते ​शिक्षक।  -संवाद
अमहट (सुल्तानपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को दूबेपुर ब्लॉक के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर, प्राथमिक विद्यालय भाईं प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में बच्चों को बाल फिल्में दिखाई गईं। फिल्म देखकर बच्चों ने गलत काम न करने की सीख ली। फिल्म पर आधारित प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर में बच्चों को जैसे को तैसा फिल्म दिखाई गई। सभी 81 बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ फिल्म देखी। इसके बाद बच्चों से इस पर आधारित प्रश्न पूछे गए। प्रश्नों का सही उत्तर देने पर कक्षा आठ की कहकशा बानो को प्रथम, जैनब बानो को द्वितीय व इसी कक्षा की साक्षी को तृतीय स्थान मिला। इन सभी को प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पांडेय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन



इसके बाद प्राथमिक विद्यालय भाईं प्रथम में बाल फिल्म दिखाई गई। यहां भी बच्चों को जैसे को तैसा फिल्म दिखाई गई। स्कूल के 50 बच्चों ने बड़े ही उत्सुकता के साथ फिल्म देखी। बच्चों से फिल्म पर आधारित सवाल पूछे गए। सवालों का सही उत्तर देने पर कक्षा चार की आयुषी चौरसिया को प्रथम, कक्षा पांच की प्राची को द्वितीय व कहकशा तृतीय स्थान मिला। इन सभी बच्चों को प्रधानाध्यापक बृजेश सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंत में उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में बच्चों को बाल फिल्म जैसे को तैसा दिखाई गई। स्कूल के 143 बच्चों ने फिल्म देखी। फिल्म देखने को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह रहा। फिल्म समाप्त होने पर बच्चों से इस पर आधारित सवाल पूछे गए। सवालों का सही उत्तर देने पर कक्षा आठ की वर्षा यादव को प्रथम, कक्षा सात की नैन्सी यादव को द्वितीय व कक्षा आठ के बजरंगी यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तीनों बच्चों को प्रधानाध्यापक संदीप सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed