फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Child died by drowning in a pit filled with water

Sultanpur News: पानी से भरे गड्ढे में डूबकर बालक की मौत

Fri, 02 Jun 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Child died by drowning in a pit filled with water
गोसांईगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में शुक्रवार सुबह पानी से भरे गड्ढे में गिरकर चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी राजेश निषाद का पुत्र आर्यन (4) शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब घर के सामने खेल रहा था। राजेश के घर के सामने लगे हैंडपंप का पानी एक गड्ढे में जाता है। गड्ढे की गहराई करीब 10 फीट से अधिक है। घर वालों ने उस गड्ढे में मछली पाल रखी है। खेलते-खेलते आर्यन अचानक गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन



इस बीच साथ खेल रहे बच्चों ने घर वालों को सूचना दी। घर वाले जब तक आर्यन को बचाने पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना गोसाईगंज थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इकलौते बेटे की मौत से सदमे में आए परिजन
राजेश निषाद के घर के लिए शुक्रवार का दिन अशुभ साबित हुआ। आर्यन की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उसकी माता यशोदा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed