फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chhatrapat Shahu Ji Maharaj birth anniversary celebrated

धूमधाम से मनाई छत्रपति  शाहूजी महाराज की जयंती

Tue, 26 Jul 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 26 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Chhatrapat Shahu Ji Maharaj birth anniversary celebrated
सबने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

छत्रपति शाहूजी महाराज की 142वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। अपना दल ने शहर के तिकोनिया पार्क में गोष्ठी का आयोजन कर छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें आरक्षण का जनक बताया।

विज्ञापन


अपना दल ने मंगलवार को शहर के तिकोनिया पार्क में छत्रपति शाहूजी महाराज की 142वीं जयंती मनाई। मुख्य अतिथि अपना दल के प्रदेश सचिव जवाहर सिंह पटेल ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज को आरक्षण का जनक बताया। कहा कि दलितों, पिछड़ों एवं गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए 1902 में छत्रपति शाहूजी महाराज ने आरक्षण की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


उनकी मंशा थी कि लोगों को रोटी, कपड़ा, मकान और सम्मान मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष शिवराम पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज दलितों व पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने आरक्षण की व्यवस्था लागू कर समाज को सम्मान के साथ जीने की राह दिखाई थी। पारसनाथ पटेल ने कहा कि संगठन के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने छत्रपति शाहूजी महाराज की नीतियों से प्रेरणा लेकर देश की गंदी व्यवस्था को बदलने के लिए अपना दल का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ओमप्रकाश वर्मा, संतराम वर्मा, जयप्रकाश सरोज, नरेंद्र कुमार वर्मा, विजय कुमार पटेल, सोहनलाल पटेल, राकेश कुमार पटेल, अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रदीप कुमार पटेल, रामकलप वर्मा, गोविंद तिवारी, श्यामलाल पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed