फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   checking

शहर में निकले कप्तान, रात में चलाया चेकिंग अभियान

Sun, 08 May 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
checking
शहर में रात को गश्त करते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार की रात डीआईजी/एसपी खुद शहर में निकले और पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर वाली मोटरसाइकिलों के साथ ही कारों को रुकवाकर उनकी तलाशी कराई। स्थानीय लोगों से मिलकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र शनिवार की रात अचानक शहर में निकल पड़े। पैदल गश्त करते हुए एसपी रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे और आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों की जांच की। इसके बाद प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पड़ताल की और संदिग्धों की जांच करवाई। तिकोनिया पार्क के पास स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचे एसपी को देख सड़क किनारे खड़े होकर शराब पी रहे लोगों में भागदड़ मच गई।
विज्ञापन

एसपी ने ठेके पास के दुकानदारों को बुलाकर समझाया कि दुकान के आसपास किसी को खड़े होकर शराब पीने की इजाजत न दें। ऐसा करने रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा होता है। दुकानदारों को समझाया कि कोई जबरन सड़क किनारे खड़े होकर शराब पीने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। कप्तान के गश्त पर निकलने से रात को खुले में शराब पीने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed