{"_id":"696684cc4dba77ba6f033a3a","slug":"checking-of-32-shops-of-pesticides-notice-to-three-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-148103-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कीटनाशक दवाओं की 32 दुकानों की चेकिंग, तीन को नाेटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कीटनाशक दवाओं की 32 दुकानों की चेकिंग, तीन को नाेटिस
Tue, 13 Jan 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
कूरेभार में बीज भंडार की जांच करते जिला कृषि अधिकारी। स्रोत- विभाग
सुल्तानपुर। जिले की पांचों तहसीलों में डीएम के निर्देश पर मंगलवार को कृषि अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 32 दुकानों के निरीक्षण में तीन में खामियां मिली हैं। इन्हें नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
उपनिदेशक कृषि रामाश्रय यादव ने सदर, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने जयसिंहपुर व बल्दीराय, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक तारकेश्वर ने लंभुआ तहसील में कृषि की कीटनाशक दुकानों की जांच की। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि वर्मा बीज भंडार महादेवपुर व किसान सेवा केंद्र नियम के विपरीत संचालित होते मिला। दोनों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। कूरेभार का साकेत बीज भंडार व फसल सुरक्षा केंद्र बिना सूचना के बंद मिला। इस पर केंद्र संचालक को नाेटिस दिया गया है।