{"_id":"66aaa084d57c262b1000bf34","slug":"cheating-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-getting-land-sultanpur-news-c-103-1-slp1005-116673-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भूमि दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भूमि दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी
Thu, 01 Aug 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पेट्रोल पंप संचालक को भूमि दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने झांसा देकर उससे 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित पंप संचालक का आरोप है कि आरोपियों ने उससे अलग-अलग तरीके से रुपये लिए। पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली नगर में केस दर्ज करा दिया है।
धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर दक्षिण गांव निवासी मो. अजीज खान का पेट्रोल पंप उसके गांव के निकट ही संचालित है। उनका आरोप है कि वह सुरजीपुर में एक भूमि खरीदना चाह रहे थे। इस भूमि को उनको दिलाने के लिए रियाज अहमद, रफीक अहमद निवासीगण शाहपुर सरकंडेडीह थाना धम्मौर व इस्राइल अहमद निवासी ब्रह्मजीतपुर थाना बंधुआकला ने झांसा दिया।
उनके झांसे में आकर पीड़ित मो. अजीज ने अलग-अलग किश्तों में कुल 15 लाख रुपये अदा किए। रुपये लेने में आरोपियों के साथ दो ब्रोकर भी शामिल थे। यह रकम उन्होंने वर्ष 2023 में आरोपियों को दी थी। करीब एक साल बीतने के बाद आरोपियों ने उन्हें न तो रुपये लौटाए औैर न ही भूमि का बैनामा करवाया।
विज्ञापन
जब उन्होंने आरोपियों से रुपये लौटाने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने आरोपियों को दिए गए रुपयों के लेन-देन की बात की ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को साक्ष्य के तौर पर दी है। इस संबंध में कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।