फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CHC does not have CBC, biochemistry and ultrasound facilities.

Sultanpur News: सीएचसी में नहीं सीबीसी, बाॅयोकेमिस्ट्री और अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Tue, 04 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
CHC does not have CBC, biochemistry and ultrasound facilities.
मोतिगरपुर सीएचसी की लैब में जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। धर्मराज पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी जांच मशीन काफी समय से नहीं है। इसके अलावा बॉयोकेमिस्ट्री और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी रोगियों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी पहुंचे अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी और बु्खार से पीड़ित थे। दोपहर करीब 12 बजे संविदा चिकित्सक डॉ. जेपी वर्मा अपने कक्ष में मरीज देख रहे थे। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

दोपहर 12:15 बजे डॉ. बिंदू यादव महिला मरीजों का इलाज कर रही थीं। उन्होंने बताया कि खून की कमी की समस्या से परेशान कई महिलाएं उपचार कराने आईं हैं। एनसीडी चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार भी मरीजों को देखते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाॅर्ट सर्किट से जल गई थी मशीन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि काफी दिन पहले शॉर्ट सर्किट से लैब में आग लग जाने की वजह से सीबीसी मशीन जल गई थी। इस संबंध में कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन अभी तक मशीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। सीबीसी जांच के अलावा बायोकेमेस्ट्री और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी अभी नहीं शुरू हो सकी है।



बाहर से करानी पड़ रही जांच
कंद्रवारे निवासी नेहरुल निशां (59) ने बताया कि उन्हें लगातार बुखार आ रहा है। डॉक्टर ने सीबीसी, टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू व शुगर की जांच कराने को कहा है। अस्पताल में सीबीसी की जांच नहीं हो सकी। बाहर से करानी होगी। डींगुरपुर बनकेगांव की आशा देवी ने बताया कि कई दिनों से बुखार से परेशान हूं। अस्पताल में ही शुगर व बीपी की जांच की गई। उसके बाद दवा दी गई है। शाहपुर लपटा की 70 वर्षीय बुजुर्ग शारदा शुक्ला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच के बाद उन्हें दवा दी गई। हांसापुर निवासी 60 वर्षीय सुंदर देवी ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। जांच के बाद पता चला कि टाइफाइड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed