{"_id":"670c4423386908474002f554","slug":"changing-weather-is-increasing-the-pain-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-120702-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बदलता मौसम बढ़ा रहा है दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बदलता मौसम बढ़ा रहा है दर्द
Mon, 14 Oct 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
आरोग्य मेले में मरीज की जांच करते डॉक्टर।
सुल्तानपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से जुकाम, बुखार व खांसी के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को जन आरोग्य मेले में इसका असर साफ दिखाई दिया।
एक ही दिन में 45 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2568 मरीजों में से करीब 1224 जुकाम, बुखार व खांसी के मरीजों का इलाज हुआ। जांच के साथ रोगियों को दवा दी गई। डॉक्टरों ने मरीजों को मौसम परिवर्तन के चलते होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
रविवार को आरोग्य मेले में 70 डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया और दवाएं बांटी। इसके अलावा 312 पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहा। मेले में 1096 पुरूष, 1190 महिलाएं और 282 बच्चों ने इलाज कराया। केंद्रों पर ही कोविड जांच की व्यवस्था की गई। 509 लोगों की कोविड जांच किया गया। इस दौरान चार लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
मरीज बोले, जांच के बाद दवाइयां मिल गईं
सूरापुर के विजेथुआ पीएचसी में इलाज के लिए आई आंचल ने बताया कि वह खांसी, बुखार से पीड़ित है। जांच के बाद अस्पताल से सभी दवा मिल गई है। नगीना और एलीना ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित हैं। जांच के बाद अस्पताल से सभी दवाइयां मिल गई है। सीएमओ डॉ. ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि बदलते मौसम से सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।