फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   celebration

श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन पर उल्लास में डूबी कुश नगरी

Wed, 05 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
celebration
सुल्तानपुर। भगवान श्रीराम के मंदिर के भूमिपूजन पर उनके पुत्र कुश की नगरी उल्लास में डूब गई। घरों से लेकर मंदिरों तक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ की धूम रही। जगह-जगह भंडारे किए गये। घरों पर भगवा ध्वज लहरा रहे थे। गलियों में जमकर पटाखे फोड़े गए। शाम होते ही शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक इस तरह दीप जले कि मानो दिवाली का त्योहार तीन महीने पहले ही आ गया हो। ऊंची इमारतें रही हों या गांव की झोपड़ी, सब इस उल्लास में एकाकार हो गए। छत से लेकर फर्श तक दीये ही दीये और मोमबत्तियां जगमगा रही थीं।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता है कि सुल्तानपुर को भगवान रामचंद्र के पुत्र कुश ने बसाया था। तब इसे कुशभवनपुर के नाम से जाना जाता था। कुश की नगरी होने के नाते इसके महत्व का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कुशभवनपुर की सीमाएं अयोध्या से बिल्कुल सटी होने के कारण वहां की मामूली हलचल भी यहां हमेशा बखूबी सुनी-गुनी जाती है। ऐसे में बुधवार को अयोध्या में हुए भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के उल्लास से कुशभवनपुर आखिर कैसे अलग रह सकता था।
विज्ञापन

अयोध्या में भूमि पूजन शुरू होने के साथ ही शहर में पटाखे फोड़े जाने लगे। भगवा ध्वज लोगों के घरों पर सुबह से ही लहरा रहे थे। शहर में भंडारे की धूम रही। उत्सव के जुनून में लोगों ने न हॉट स्पॉट जोन का ध्यान रखा न ही कोविड-19 का खौफ दिखा। शाम का धुंधलका छाने के साथ ही शहर से लेकर गांव तक दीप जल उठे। दीयों की रोशनी दिवाली का भ्रम करा रही थी। पक्का मकान हो या फूस की झोपड़ी सब रोशनी से जगमग थे। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सब उल्लास में सराबोर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार बूथों पर हुआ आयोजन
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर को जब भूमिपूजन किया तो शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखे फूटने लगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपने घरों में पांच दीपक जलाने का आह्वान किया। उन्होंने जिले के लोगों को इस क्षण की शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने जयसिंहपुर के सरतेजपुर गांव पहुंचकर अयोध्या कार सेवा में शहीद राम बहादुर वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया।
इस मौके पर भाजपा के दो हजार बूथों पर सुंदरकांड पाठ व जश्न मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों व विधायकों ने एलईडी के जरिए भूमिपूजन कार्यक्रम को देखा। भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र ने परिवार के साथ घर पर सुंदरकांड का पाठ किया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि शाम को कार्यकर्ताओं ने घरों में दीपक जलाकर खुशियां मनाई। मोतिगरपुर क्षेत्र में मंदिर शिलान्यास के मौके पर जश्न रहा। हरसायननागापुर में आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख देवेश सिंह की अगुवाई में सुंदरकांड पाठ हुआ।
इसमें विधायक सीताराम वर्मा, भाजपा नेता विनोद सिंह, अंकित मिश्र, जितेंद्र पांडेय, कौशलेश सिंह ने हिस्सा लिया। भाजपा नेता रामभुवन मिश्रा ने कूरेभार में मिठाइयां बंटवाईं। धनपतगंज क्षेत्र में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन को लेकर उल्लास रहा। लोग अपने घरों पर भगवान श्रीराम और बजरंगबली के चित्र का ध्वज लगाते हुए अपनी भागीदारी जोड़ी। हरौरा निवासी विजय कुमार मोदनवाल ने कहा कि आज का दिन उनके जीवन का सबसे सुखद दिन है। दोस्तपुर चौराहा व विकासखंड कार्यलय भूमिपूजन के एक दिन पहले ही रोशनी से जगमग हो उठा।
बुधवार को लोगों ने अपने घरों में दीप प्रज्जवलित कर खुशियां मनाई। इसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रातेश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष रायसाहब सिंह समेत अन्य की भागीदारी रही। कादीपुर बार एसोसिएशन सभागार में हुए कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्ज्वलित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल रशीद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर बार अध्यक्ष रमेश प्रकाश सिंह, सचिव दुर्गा प्रताप सिंह मौजूद रहे।
सीताकुंड धाम पर जलाए गए 1100 दीप
गोमती मित्र मंडल एवं विश्व हिंदू महासंघ ने संयुक्त रूप से शिलान्यास महोत्सव की पूर्व संध्या से ही सीताकुंड धाम को सजाना संवारना शुरू कर दिया था। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ व श्रीराम नाम संकीर्तन हुआ। बुधवार की देर शाम 1100 दीपों से पूरा सीताकुंड धाम परिसर जगमगा उठा। महिला मंडल की ओर से पूरे धाम परिसर को रंगोली से सजाया गया था। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन एवं विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी व विश्व हिंदू महासजंघ के महामंत्री सचिन पांडेय मौजूद रहे।
दीप जलाकर जाहिर की खुशी
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी की अगुवाई में पयागीपुर चौराहा, अहिमाने चौराहा तथा प्रतापगंज बाजार के पदाधिकारियों बुधवार को राम मंदिर के शिलान्यास पर दीप जलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, अजय यादव, शीतला जायसवाल, पारसनाथ सोनी, धर्मेंद्र सोनी, राहुल गुप्ता मौजूद रहे। सराफा व्यापारियों ने गोपालजी सोनी की अगुवाई में घरों में दीपक जलाए।
मंदिर निर्माण को लेकर जश्न का माहौल
अमेठी। अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने के बाद राम भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। सुबह मंदिरों और घरों में हवन पूजन का कार्यक्रम राम भक्तों की ओर से आयोजित किया गया। सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। राम भक्तों ने जगह जगह लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।

शहर स्थित संघ कार्यालय पर जिला प्रचारक अमरजीत की अगुवाई में सुंदरकांड का पाठ एवं दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम हुआ। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष और सचिव की अगुवाई में भी लड्डू बांट कर खुशी जताई गई। क्षेत्रीय विधायक गरिमा सिंह के कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर राम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed