फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cattle collided with shuttle express, train stood still for 30 minutes

Sultanpur News: शटल एक्सप्रेस से टकराया मवेशी, 30 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Thu, 12 Dec 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cattle collided with shuttle express, train stood still for 30 minutes
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी के बीच चलने वाली डाउन शटल एक्सप्रेस से बृहस्पतिवार को मवेशी टकरा गया। मवेशी के टकराने से ट्रेन खड़ी हो गई। हादसा भदैया- लंभुआ रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। हादसे की वजह से ट्रेन करीब 30 मिनट की देरी से लंभुआ पहुंची। इससे रेलयात्री ठंड में परेशान हुए।
विज्ञापन

लखनऊ से चलकर शटल एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजे सुल्तानपुर से रवाना हुई। भदैंया रेलवे स्टेशन पार कर ट्रेन आगे बढ़ी तो रेल ट्रैक पर एक मवेशी आ गया। चालक ने हॉर्न बजाया, लेकिन मवेशी ट्रैक पर ही खड़ा रहा। तेज गति से चल रही शटल की चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई। सूनसान इलाके में ट्रेन खड़ी होने से यात्री ठंड में परेशान रहे। लंभुआ आरपीएफ चौकी प्रभारी महाबीर ने हादसे व ट्रेन के विलंब होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लंभुआ में ट्रेन का निरीक्षण करके आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed